सिरोही: धनारी स्कूल में प्रवेश उत्सव पर बच्चों का उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया
Sirohi, Sirohi | Apr 1, 2026 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धनारी में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिवस पर प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों का स्वागत प्रेरणादायक नारों के साथ किया गया। “बच्चों को सरकारी स्कूल भेजो”, “नींव बिना भवन नहीं, शिक्षा बिना जीवन नहीं”, “आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे” तथा “पौष्टिक एमडीएम खाएंगे, सरकारी स्कूल जाएंगे” जैसे नारों