पसला के पास गुरुवार रात लगभग 8 बजे एक दुर्घटना में बाइक चालक हिमांशु सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वह अनूपपुर से कोतमा की ओर जा रहे थे, तभी उनका दोपहिया वाहन अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल हिमांशु को तुरंत जिला चिकित्सालय अनूपपुर पहुंचाया।