सोनो: सरस्वती पूजा को लेकर सोनो थाना में शांति समिति की हुई बैठक
Sono, Jamui | Feb 9, 2024 सरस्वती पूजा को लेकर सोनो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। झाझा SDPO राजेश कुमार तथा थाना अध्यक्ष ने क्षेत्र वासियों से पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की अपील की. एसडीपीओ ने बताया कि पूजा के दौरान पुलिस प्रशासन की पुख्ता व्यवस्था रहेगी ताकि क्षेत्र में कोई भी अप्रिय घटना ना हो।