काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के तीसरे स्थापना दिवस पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा
Sadar, Varanasi | Dec 13, 2024 वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य शोभायात्रा शुक्रवार दोपहर दो बजे निकाली गई। जिसमें लोग विभिन्न प्रकार के झांकियों की प्रस्तुति भी दी। देवी - देवताओं के साथ पुष्पा 2 के हीरो अल्लू अर्जुन का भी रूप धारण किए हुए झांकी दिखाई दी।