फिरोज़ाबाद: करबला में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए 5 ससुरालियों पर केस दर्ज किया
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित करबला गली नंबर-2 में पारिवारिक कलह के बीच देविका पत्नी अमित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पति का कहना है कि सब्जी बनाने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद पत्नी ने यह कदम उठाया। वहीं, मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाए। 5 पर केस दर्ज हो गया है।