बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के केशरदा ओवरब्रिज पर मंगलवार देर शाम अज्ञात ट्रक ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार नंदू कालिंदी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे 108 एंबुलेंस से बहरागोड़ा सीएचसी लाया गया, जहां से सिर में गंभीर चोट के कारण उसे पिआरएम कॉलेज, बारिपदा रेफर किया गया। बुधवार सुबह 9 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।