कसेरपारा स्थित दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय पहुंचे, कलेक्टर और एसपी, बच्चों से की मुलाकात
Sakti, Sakti | Feb 3, 2024 सक्ती कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और एसपी एमआर आहिरे सक्ती के कसेरपारा स्थित दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय पहुंचे और दिव्यांग बच्चों से मुलाकात की। बच्चों ने कलेक्टर और एसपी के आने की खुशी में हारमोनियम, तबले बजाकर स्वागत गीत गाया। कलेक्टर ने बच्चों से बात करते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चे अपने आप को कमजोर न समझें वे अपनी प्रतिभा को हर क्षेत्र में साबित कर सकते हैं।