बरेली: फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुमरिया में दबंगों ने मेढ़ के विवाद में युवक के साथ लाठी-डंडों से की मारपीट
फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुमरिया में दबंगों ने एक युवक के साथ जमीनी विवाद में मारपीट की है। मामले में थाना पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप भी लगा है। मामले की शिकायत एसएसपी बरेली से की गई है तत्काल थाना पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।