बरेली: शीशगढ़ पंचायत घर में 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में विशेष कोर्ट ने आरोपी को सुनाई 20 साल की सजा
शीशगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने शीशगढ़ थाने में 12 जून 2024 को 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें आज सोमवार समय लगभग शाम के 5:30 बजे विशेष जज पोक्सो एक्ट कुमार मयंक की विशेष कोर्ट ने आरोपी बाबू शाह उर्फ नन्हे को 20 साल की सजा सुनाई है और ₹50000 का जुर्माना भी लगाया है। जमाने की पूरी राशि पीड़िता को देने होगी।