राघोपुर के रेफरल अस्पताल परिसर में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना के बाद दो पक्षों के बीच शाम 5 बजे विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लिया। बताया जाता है कि सिमराही बाजार में नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी कचरा उठाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके ट्रैक्टर क