गुरुवार सुबह 9 बजे उसहैत थाना क्षेत्र के न्यौली के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भर्ती कराया गया है। मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। बताया जा रहा है कि उझानी कस्बे से दोनों भूसा लेने जा रहे थे। जिसमें कासिम पुत्र बाबू की मौत,और मेसर घायल हो गया है।