बेगूसराय: NH-28 मुरली टोल के निकट ट्रक से 740 कार्टून अवैध विदेशी शराब को पुलिस ने किया जप्त, 02 तस्कर गिरफ्तार
बछवारा थाना क्षेत्र के NH-28 मुरली टोल के निकट ट्रक से 740 कार्टून अवैध विदेशी शराब को पुलिस ने जप्त किया है. इसके साथ ही 02 तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है.