बेगूसराय: लोकसभा चुनाव का 18 अप्रैल से होगा नामांकन, समाहरणालय परिसर नामांकन स्थल का DM ने किया निरीक्षण
18 अप्रैल से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अभ्यर्थियों का नामांकन होगा. इसको लेकर समाहरणालय परिसर नामांकन स्थल का डीएम रोशन कुशवाहा ने निरीक्षण किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 18 अप्रैल से 25 अप्रैल तक सुबह 11:00 से शाम 3:00 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया होगी. नामांकन की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है.