विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल भीलवाड़ा महानगर द्वारा भीलवाड़ा के सांगानेरी गेट स्थित शहीद चौक स्मारक पर 12 मार्च को शहीद दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। यह कार्यक्रम 12 मार्च 1991 को राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के दौरान बलिदान हुए राम भक्तों, सुरेश जैन और रतन लाल सेन की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए किया जाता है ।