चुनार: कुशहा मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, घर के लिए मुड़ते ही पीछे से आई ट्रक ने कुचल दिया
चुनार थाना क्षेत्र के कुशहा मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक धर्मवीर अपने साथी मुनीब के साथ बाइक से अदलपुरा कुशहा मोड़ से अपने गांव कि तरफ जाने के लिए घूम रहा था की पीछे से ट्रक ने धक्का मार दिया। जिस पर धर्मवीर ट्रक के नीचे आ गया। उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। साथी घायल हो गया।