भगवानपुर: भगवानपुर थाना पुलिस ने ईंट भट्टों और गन्ना चर्खियों पर काम करने वाले मजदूरों के सत्यापन के लिए चलाया अभियान
रुड़की की भगवानपुर थाना पुलिस ने अपराध की रोकथाम के लिए अलग-अलग जगह पर गन्ना चरखी और ईंट भट्टों पर काम करने वाले मजदूरों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया है। इस अभियान के चलते पुलिस अलग-अलग जगह पर ईंट भट्टों और गन्ना चर्खियों पर पहुंची। जहां पर पुलिस ने मजदूरों के सत्यापन की जांच की है। इसके साथ ही सभी से जल्द सत्यापन करने की बात कही है।