डुमरांव: रामनवमी जुलूस में झुलसे केरल के कलाकार को मिली राहत, अस्पताल से छुट्टी मिली
Dumraon, Buxar | Mar 31, 2026 डुमरांव में रामनवमी जुलूस के दौरान प्रदर्शन करते समय आग की चपेट में आए केरल के कलाकार को आखिरकार कई दिनों बाद स्वस्थ्य लाभ मिलने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मंगलवार की सुबह आरा सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसकी स्थिति में सुधार देखते हुए डिस्चार्ज किया, जिसके बाद उसे केरल स्थित उसके घर के लिए रवाना किया गया। घटना 27 मार्च की देर रात करीब 11 बजे हुई थी।