करछना: छिवकी रेलवे स्टेशन के पास से नैनी पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
नैनी कोतवाली थाना की पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर खास की सूचना पर छिवकी रेलवे स्टेशन के पास से अवैध स्मैक के साथ 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से पुलिस ने 38.18 ग्राम अवध स्मैक, एक एंड्रॉयड व कीपैड फोन तथा 410 रुपए बरामद किया। पकड़े गए अभियुक्तों का नाम रितिक कुमार,सलमान सिद्दीकी, दीपक भारतीया के रूप में है। यह सभी नैनी क्षेत्र के रहने वाले हैं।