16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पीएम श्री राउमावि स्टेट स्कूल में रविवार को दोपहर 12 बजे आयोजन किया गया। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जय कौशिक ने संबोधित करते हुए भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना, पहले आम चुनाव और वर्तमान में चुनावी प्रक्रिया तथा मतदाता सूचियों की डिजिटल तैयारी की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची ही लोकतंत्र की आधारशिला है।