पटना ग्रामीण: डीएम और एसएसपी ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, तैयारियों की दी जानकारी
छठ महापर्व को लेकर प्रशासन ने तैयारियां अभी से शुरू कर दी है। पटना डीएम और पटना एसएसपी ने बुधवार सुबह 9:00 बजे पटना के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। दीदारगंज में पटना डीएम और पटना एसएसपी ने छठ घाटों को लेकर मीडिया को जानकारी भी दी है। निरीक्षण के दौरान कई घाट ऐसे मिले हैं जो की खतरनाक श्रेणी में आते हैं और कई घाट ऐसे हैं जहां पानी भरा हुआ है।