उरई: ग्राम विनोरा वेद के ग्रामीणों ने गांव के अंदर बने शराब के ठेके को हटवाने के लिए जिलाधिकारी को सौंपा शिकायती पत्र
Orai, Jalaun | Mar 19, 2024 उरई के जिलाधिकारी कार्यालय में ग्राम विनोरा वेद के ग्रामीणों ने आकर मामले की जानकारी देते हुए बताया, गांव के रिहशी इलाके में एक शराब का ठेका है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, और शराब पीकर लोग हाई वोल्टेज ड्रामा करते हैं, जिनको हटवाने के लिए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सोपा है।