उरई: जिलाधिकारी कार्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने बनाया कंट्रोल रूम, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
Orai, Jalaun | Mar 18, 2024 उरई शहर के जिलाधिकारी कार्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया, और जिला प्रशासन द्वारा चुनाव को लेकर एक कंट्रोल रूम बनाया गया, जिसमें 24 घंटे चुनाव को संबंधित शिकायतें सुनी जाएगी और उसका निस्तारण भी किया जाएगा जिसको लेकर जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है।