जिप सदस्य ने 55 वृद्ध असहाय के बीच बांटी कंबल कंबल वितरण करते अशोक मेहता एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि गण घना कोहरा एवं कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला परिषद सदस्य इचाक पूर्वी रेणु देवी के सौजन्य से शनिवार को इचाक प्रखंड के मंगुरा पंचायत एवं करियातपुर गांव मे 55 वृद्ध,विधवा,निशक्त एवं असहायों के बीच कंबल बांटी गई।