तिलहर: तेज हवाओं और गड़गड़ाहट के साथ शुरू हुई बारिश, किसानों की बढ़ी चिंताएं, सरसों, मसूर और गेहूं की फसल खराब होने की आशंका
दरअसल बीते कई दिनों से गर्मी और शनिवार दोपहर से मौसम में अचानक हुए बदलाव के बाद रविवार सुबह से अचानक तेज गड़बड़हट और हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरू होने के बाद किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। किसानों के खेतों में इन दिनों सरसों और मशहूर की फसल तैयार खड़ी है। अचानक हुई इस बारिश से किसान अपनी तैयार खड़ी फसल को लेकर बेहद चिंतित नजर आए।