बरेली: फरीदपुर थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के पास दबंगों ने युवक को गोली मारकर किया घायल
हरपुर थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के पास दबंगों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।