पंचकूला: सेक्टर-1 पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में ज़ज़पा जिला पंचकूला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बांटे गए नियुक्ति पत्र
जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह नैन की अध्यक्षता में सेक्टर- 1 पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जिला कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति व पार्टी पहचान पत्र बांटने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जजपा प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने शिरकत की व उनके द्वारा नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए।