शुक्रवार को मिली जानकारी के मुताबिक ज्वालामुखी विधायक संजय रतन ने ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के बिलपाटियां में पैराग्लाइडिंग ध्वजारोहण समारोह का शुभारंभ किया।इस मौके पर उनके साथ स्थानीय तहसीलदार सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता पदाधिकारी तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान विधायक ने पैराग्लाइडरों को क्षेत्र में पहली उड़ान भरने के लिए शुभकामनाएं दी।