गुरुवार को डीआईओ की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया है कि जनपद में डीजल पेट्रोल पंपों व गैस एजेंसियों पर सतत निगरानी रखते हुए डीजल पेट्रोल व गैस सिलेंडरों की जमाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने तथा नागरिकों को नियमानुसार डीजल पेट्रोल एवं गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित कराए जाने के उद्देश्य से शहर सहित जिले की सभी तहसीलों में टीमों का गठन किया गया है।