जमुई: उत्पाद विभाग ने बल्थर के पास ईंट लदे ट्रैक्टर से 1470 लीटर स्प्रिट के साथ चालक और उपचालक को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Nov 18, 2025 उत्पाद विभाग ने ईंट लदे ट्रैक्टर में छुपाकर शराब निर्माण के लिए ले जाई जा रही अवैध स्प्रिट की तस्करी का पर्दाफाश किया है। बल्थर के पास से ट्रैक्टर पर लदे ईंट के नीचे से 42 गैलन यानि 1470 लीटर स्प्रिट बरामद किया गया है। चालक और उपचालक को गिरफ्तार किया गया है। उक्त जानकारी मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे प्रेस वार्ता के दौरान उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने दी है।