पुलिस लाइन से दशाश्वमेध घाट तक पीएम मोदी का ढोल नगाड़े, शंखनाद, डमरू दल के साथ पुष्प वर्षाकर होगा भव्य स्वागत
Sadar, Varanasi | Jun 17, 2024 काशी के सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 जून को सायं काल लालबहादुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे जहां उनका ढ़ोल, नगाड़े, बैंड बाजा के साथ पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया जायेगा। प्रधानमंत्री वहाँ से हेलीकाफ्टर द्वारा सेवापुरी विधानसभा अंतर्गत मेहंदी गंज ग्राम सभा पहुंचेंगे जहां उनका हर हर महादेव के उद्घोष के साथ जोरदार स्वागत व अभिनन्दन होगा