लोहरदगा: रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस से उतरते समय लोहरदगा के यात्री का पैर कटा, रिम्स रेफर
लोहरदगा जिले के हुटाप का रहने वाला एक व्यक्ति का बुधवार शाम लगभग 6:00 बजे ट्रेन से उतरने के दौरान पैर कटा गया।लोहरदगा सदर अस्पताल में प्राथमिकी उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु रिम्स रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार रांची सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस में लोहरदगा के हुटाप निवासी रंजीत भुइया नामक व्यक्ति यात्रा कर रहे थे।