नावकोठी: पहसारा में 9 दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ, 1100 कुंवारी कन्याओं ने निकाली शोभा कलश यात्रा
पहसारा में 9 दिवसीय महायज्ञ गुरुवार को शुरू हुआ। इससे पूर्व 1100 कुमारी कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर संपूर्ण ग्राम की प्रदक्षिणा की तथा यज्ञ की सफलता के लिए लोगों को आमंत्रित किया। इस यज्ञ में अयोध्या से प्रदुमन जी महाराज का प्रतिदिन कथा वाचन होगा। वही शाम में रासलीला कार्यक्रम का भी आयोजन होगा।