तिल्दा: तिल्दा के भाजपा पार्षद रानी सौरभ जैन ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राजमिस्त्रियों का किया सम्मान
Tilda, Raipur | Sep 17, 2025 आज 17 सितंबर को भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती के साथ साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का भी जन्मदिन है, तिल्दा वार्ड नंबर 21 की पार्षद रानी सौरभ जैन द्वारा सासाहोली स्थित अपने कार्यालय में राजमिस्त्रियों का तिलक लगाकर गमछा पहनाकर उनका सम्मान किया गया।