सोनीपत: नाबालिग को धमकाकर जबरन वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के पुलिस रिमांड पर
थाना सेक्टर-27 सोनीपत पुलिस ने नाबालिग से धमकी देकर जबरन वसूली करने के मामले में दूसरे आरोपी मुकेश पुत्र बलवान निवासी मोहाना को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस मुख्य आरोपी सचिन निवासी वेस्ट राम नगर को पकड़ चुकी है। पीड़ित राममेहर निवासी जीवन विहार ने शिकायत दी थी कि उसके नाबालिग बेटे से एक सहपाठी और उसके साथी ने पैसे मांगे, बाद में धमकाकर करीब एक माह पहले