भोरे: भोरे थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 20 नवंबर को थाने में मामला हुआ था दर्ज
भोरे थाना की पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ भोरे थाना में 20 नवंबर 2025 को आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज हुआ था। तबसे पुलिस अभियुक्त की तलाश कर रही थी। शनिवार की दोपहर दो बजे पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के छतियाव निवासी कृष्ण कुमार मिश्र बताए जा रहे है।