शिकोहाबाद: सिरसागंज के शुक्र बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़, 150 से अधिक दुकानें सजीं, खरीदारी के लिए टूट पड़े लोग
रामलीला मैदान स्थित शुक्र बाजार में इस शुक्रवार को खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। साप्ताहिक लगने वाले इस बाजार में सस्ते और मनपसंद सामान की खरीदारी करने के लिए आसपास के गांव-देहात क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुँचे। बाजार में रौनक देखते ही बन रही थी। मिली जानकारी के अनुसार, इस शुक्रवार को बाजार में लगभग 150 से अधिक दुकानें लगी थीं।