जगाधरी: विधानसभा चुनाव के मधेनजर यमुनानगर के जिला सचिवालय में आज जिला एसपी गंगाराम पूनिया ने की पत्रकार वार्ता।
आने वाले विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्वक करवाने के लिए यमुनानगर के जिला एसपी गंगाराम पूनिया ने आज जिला सचिवालय में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि जिले में विभिन्न स्थानों पर नाके बनाए गए हैं और फोर्स भी तैयार कर ली गई है। नाकों पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। इन चुनाव को शांतिपूर्वक करवाने के जिला पुलिस तैयार है।