जगाधरी: यमुनानगर के दशहरा ग्राउंड के पास दो गाड़ियां आपस में टकराई, एक एक्टिवा सवार हुआ बुरी तरह से घायल ।
यमुनानगर के दशहरा ग्राउंड के पास दो गाड़ियां आपस में टकरा गई। एक गाड़ी तो पलट कर सड़क के बीचो-बीच जा गिरी। इसमें एक एक्टिवा सवार बुजुर्ग बुरी तरह से घायल हुआ है। इस घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। बता दें कि शहर के बीचो-बीच यह चौक काफी व्यस्त रहता है लेकिन इसमें ठहराव की कोई भी व्यवस्था नहीं है आए दिनों से हादसे होते हैं।