करछना थाना के पचदेवरा गधिंयाव गांव में दबंग की दबंगई सामने आई है। क्षेत्र के रवनिका का निवासी प्रेमचंद मौर्या गधिंयाव गांव के सामने दो बीघा खेत में सरसों की फसल व रखी है। मंगलवार को गांव के ही कुछ लोगों ने ट्रैक्टर के माध्यम से 5 से 7 विश्वा खड़ी सरसों की फसल को जोत कर नष्ट कर दिया। जिसकी जानकारी पीड़ित को हुई तो भाग कर मौके पर पहुंच फसल को देख स्तब्ध रह गया