थाना सिरसागंज पुलिस टीम ने पथराव और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को थाना सिरसागंज पुलिस टीम ने ग्राम नगला खरी निवासी विनोद पुत्र ओमप्रकाश को पकड़कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार इस मामले में वांछित दो आरोपियों को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है।