फूलिया कलां: धनोप ग्राम पंचायत में प्रशासक को लेकर असमंजस, 25 दिन बाद भी स्थिति स्पष्ट नहीं, ग्रामीण परेशान
पट्टा प्रकरण में राज्य सरकार द्वारा 11 फरवरी को धनोप ग्राम पंचायत की प्रशासक रिंकू देवी वैष्णव को निलंबित कर पदमुक्त किए जाने के बाद से धनोप ग्राम पंचायत में प्रशासक को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सरकार ने जिला कलेक्टर को उप सरपंच को प्रशासक नियुक्त करने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन करीब दो सप्ताह तक जिला प्रशासन की ओर से कोई आदेश जारी नहीं किया गया।