वारासिवनी सामान्य परिक्षेत्र अंतर्गत महादेव पहाड़ी रमरमा में गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे अनुभूति कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 126 विद्यार्थियों ने वन भ्रमण, ट्रेकिंग एवं जैव विविधता का प्रत्यक्ष अनुभव लिया। “मैं भी बाघ” सहित विभिन्न थीम पर आधारित कार्यक्रम में वन्यप्राणी संरक्षण सहित विभिन्न जानकारियां दी गई।