धनौरा: गजरौला हाईवे पर गांव सलारपुर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, चालक घायल
गजरौला नेशनल हाईवे किनारे स्थित गांव सलारपुर के पास शुक्रवार शाम 4:00 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिसमें चालक बुरी तरह घायल हो गया, हादसे की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद सूचना पर पहुंचे पुलिस मामले की जांच में जुटी है।