रहुई प्रखंड परिसर में सोमवार को दोपहर 2 बजे राजस्व विभाग की ओर से कॉमन सर्विस सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया गया। सीएससी का उद्घाटन अंचलाधिकारी मनोज कुमार एवं राजस्व अधिकारी निशांत कौस्तुभ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भूमि से संबंधित विभिन्न सेवाएं आम लोगों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाए