रहुई: सरस्वती पूजा को लेकर रहुई, वेना व भागन बिगहा ओपी में पूजा समिति के आयोजकों और डीजे संचालकों के साथ हुई बैठक
Rahui, Nalanda | Jan 12, 2026 सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को दोपहर 1 बजे रहुई थाना, भागन बिगहा ओपी और वेना थाना परिसर में पूजा समिति के आयोजकों, डीजे संचालकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। रहुई थाना परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष ललित विजय ने की.