एत्मादपुर: गांव नगला लोधा में तालाब में डूबने से युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Etmadpur, Agra | Aug 11, 2025 थाना खंदौली क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला लोधा में एक युवक तालाब में डूब गया, आनन फानन में ग्रामीणों ने उसे निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने युवक को तालाब से बाहर निकाला, पुलिस व ग्रामीण युवक को अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, अचानक हुई घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।