पातेपुर के बरडीहा खेल मैदान में अंतरजिला क्रिकेट टुर्नामेंट का आयोजन किया गया। टुर्नामेंट का उद्घाटन मैच बकसामा एवं सुजावलपुर के बीच खेला गया । टुर्नामेंट के आयोजक ई अनिकेत यादव ने रविवार की शाम 6 बजे बताया कि हर साल की तरह इस साल भी टुर्नामेंट का आयोजन किया गया है। मैच देखने के लिए मैदान में हजारों की संख्या में दर्शकों की भीड़ जुटी थी।