नवाबगंज: बाराबंकी में एचएसआरपी, नो पार्किंग, रेटो रिफ्लेक्टर टेप के खिलाफ अभियान चलाया गया, 72 चालान किए गए
बाराबंकी में परिवहन विभाग द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत आज प्रवर्तन टीमो द्वारा हाइवे पर एचएसआरपी, नो पार्किग व रेटो रिफ्लेक्टर टेप के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान हाइवे व ढ़ाबो पर बे-ढ़ंग तरीके के खड़े वाहनो के चालान कर चालको को नियमो का पालन करने का संकल्प दिलाया गया।