रामगंजमण्डी: झिरनिया चढ़ाव पर अज्ञात बदमाशों ने ट्रक पर की पत्थरबाजी, वृद्ध घायल, प्याज के कट्टे लूटे
झिरनिया चढ़ाव पर अज्ञात बदमाशों ने प्याज से भरे ट्रक पर पत्थरबाजी कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। हमले में ट्रक में सवार एक वृद्ध के आंख के पास चोट लग गई, जिससे वह लहूलुहान हो गया। वहीं ट्रक का आगे का कांच भी टूट गया। घायल का उपचार सुकेत के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। शनिवार सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक चालक नासिक से प्याज भरकर कोटा जा