झांसी: नगरिया कुआं रोड पर पुलिस और 2 बदमाशों के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली, शराब पार्टी में हुई थी हत्या, मुख्य आरोपी फरार
Jhansi, Jhansi | Nov 17, 2025 पिता की हत्या कर नाबालिग बेटे को पीटकर अधमरा करने वाले दो आरोपियों से पुलिस की रविवार देर रात नगरिया कुआं रोड पर मुठभेड़ हो गई। जिसमें दोनों ईनामी बदमाश विनोद यादव और सचेंद्र यादव उर्फ चच्चा के पैर में गोली लगी है, जबकि हत्याकांड का मुख्य आरोपी मृतक का रिश्तेदार जितेंद्र उर्फ जीतू प्रजापति अभी फरार है। SP सिटी प्रीति सिंह ने रविवार देर रात 11 बजे दी जानकारी